Showing posts with label शहीद. Show all posts
Showing posts with label शहीद. Show all posts

Monday, 26 November 2012

शहीद


किसी का चित्र नोटों पे
किसी का चिन्ह वोटो पे
शहीदों तुम ह्रदय में हो
तुम्हारा नाम होंठो पे .....
किसी के महल जनपथ पे
किसी का राज घाटों पे
शहीदों तुम ज़हन में हो
चरण की ख़ाक माथों पे .....
किसी के चित्र संसद में
कई हुए रत्न भारत के
शहीदों तुम रगों में हो
तुम हो रक्त भारत के .....
 
All Copyrights © Reserved by Neeraj Kaura. Powered by Blogger.