Showing posts with label लहजा. Show all posts
Showing posts with label लहजा. Show all posts

Monday, 26 November 2012

हवा का रुख

हवा के रुख को बदलता देख 
कईयों के चेहरे का रंग बदला
कईयों ने तो चेहरा बदल लिया
कई लोगों ने नजरें बदल लीं 
कईयों की बात का लहजा बदला 
कईओं अदब का सलीका बदला 
कईयों ने ईमान बदले
कुछ की नीयत, कुछ की तबियत
कुछ का अंदाज़ बदला
कल फिर हवा का रुख बदलेगा
जैसे है आज बदला
All Copyrights © Reserved by Neeraj Kaura. Powered by Blogger.