Showing posts with label नाते. Show all posts
Showing posts with label नाते. Show all posts

Sunday, 25 November 2012

शिकायते

तुम जितना सजा लोगे इसको 
ये दुनिया उतनी खूबसूरत है 
कोई उतना ही चाहेगा तुम्हें 
जिसे जितनी तेरी ज़रुरत है 
यहाँ मतलब के हैं रिश्ते-नाते 
पर फिर भी सब निभते जाते 
चलो दिल को दुखाने को ही सही 
तुम्हें लोग तो हैं मिलने आते 
इसकी खामियाँ न गिना कारो 
यूँ शिकायते न किया करो 
ये ज़िन्दगी जैसी भी है 
इसे सर उठा के जिया करो ...
All Copyrights © Reserved by Neeraj Kaura. Powered by Blogger.